सप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान

हरियाणा राज्य में हवाओं के बदलाव उत्तर पूर्वी से उत्तर पश्चिमी  होने की संभावना से 5 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की सम्भावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु सुबह व शाम को ठंड बने रहने की संभावना  है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।